बाबा रामदेव के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण: कांग्रेस

आपको बता दें कि काले धन के मुद्दे पर आज बाबा रामदेव दिल्ली में प्रेस वार्ता कर रहे थे। जैसे ही उनकी प्रेस वार्ता खत्म हुई उन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने काली स्याही फेंक दी। जिसके बाद वहां मौजूद बाबा के समर्थकों ने उस अज्ञात व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। हालांक पुलिस ने उस व्यक्ति को कब्जे में ले लिया है।
लोगों की मार के कारण व्यक्ति के कपड़े लोगों ने फाड़ दिये हैं और उसे लहू-लुहान कर दिया है। यह व्यक्ति सुरक्षाकर्मी के नाम पर प्रेस वार्ता के अंदर दाखिल हुआ था। व्यक्ति हाथ में वॉकी-टॉकी भी थी। लेकिन अभी भी पुख्ता जानकारी इस व्यक्ति के बारे में पता नहीं चल पायी है।
इस घटना के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने काला धन मांगा था काली स्याही नहीं। लेकिन स्याही फेंकने से उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता है। बाबा रामदेव ने कहा कि काले धन के खिलाफ उनकी मुहीम चलती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications