जिस्मफरोशी में लिप्त 13 लड़कियां आजाद, 5 नाबालिग

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिरों ने पुलिस को सूचना दी कि मुंबई के नागपाड़ा इलाके में कुछ नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा ने छापेमारी की और 13 लड़कियों को आजाद करवाया। पुलिस की गिरफ्त में आईं 13 लड़कियों में से 5 नाबालिग हैं। पुलिस ने इस धंधे में लिप्त 5 दलालों को गिरफ्तार भी किया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अश्लील समाग्री और लगभग 4 लाख रुपये नगद भी बरामद किया है। मुबई पुलिस की आकंडों पर नजर डालें तो अलग-अलग राज्यों से लाई गई करीब दस हजार लड़कियों को देह-व्यापार में धकेला गया है। मुंबई पुलिस दहिसर, अंधेरी, वर्सोवा, नागपाड़ा, गांवदेवी इलाके में छापा मारकर अब 600 से ज्यादा लड़कियों को देह व्यापार से छुटकारा दिला चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications