पाकिस्तान में तख्तापलट की संभावना

पाकिस्तान में तेजी से बदलते हुए इन हालातों पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। अमेरिका ने कहा है कि वह पाकिस्तान में संविधान की सुरक्षा के पक्ष में है। पाकिस्तान में अगर तख्तापलट होने के बाद अगर सेना के हाथ में सत्ता जाती है तो इसका असर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर भी पड़ेगा। भारत भी अमेरिका में हो रही इन ताजा घटनाओं पर भारत की भी नजर बनी हुई है।
वहीं पाकिस्तान की आवाम और राजनीतिक दल भी पाकिस्तान में तख्तापलट के पक्ष में नहीं है। इमरान खान ने कहा कि वे चाहते हैं कि आगामी चुनाव निष्पक्ष हों और पाकिस्तान में संविधान बना रहे।
पड़ोसी देश में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। शाम तक यह साफ हो जाएगा कि पाकिस्तान की राजनीति किस करवट बैठती है। पाकिस्तान में जब भी सेना ने तख्तापलट पलट किया है तब-तब भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास आई है। कई बार दोनों देशों के बीच युद्ध भी इस दौरान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications