राज ठाकरे के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: नीतीश

उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने एक बार फिर से उत्तर भारतीयों के खिलाफ जहर उगलने का काम किया है। भारत के किसी भी नागरिक को नौकरी हासिल करने के लिए देश में कहीं भी जाने की स्वतंत्रता है। नीतीश ने कहा कि राज ठाकरे जैसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए पर महाराष्ट्र की कांग्रेसी सरकार जानबूझकर ऐसा नहीं करेगी।
उल्लेखनीय है कि ठाकरे ने गत नौ जनवरी को उत्तर भारतीयों को निशाना बनाते हुए कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र के लोगों पर धौंस जमाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है, जहां हमेशा मराठियों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि मैं किसी क्षेत्र के खिलाफ नहीं हूं लेकिन महाराष्ट्र में मराठियों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। तुम (उत्तर भारतीय) दो हजार किलोमीटर से आकर यहां लोगों पर धौंस नहीं जमा सकते हो।












Click it and Unblock the Notifications