'अन्ना-कांग्रेस का एक ही मकसद, भ्रष्टाचार का खात्मा'

खुर्शीद ने कहा कि अन्ना ने स्वयं कभी नहीं कहा कि वह किसी पार्टी के खिलाफ अभियान चलाएंगे। लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ संभवत: कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे। लेकिन यह निर्णय उनका नहीं था। अब विचार-विमर्श के बाद उन लोगों ने निर्णय किया है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाएंगे जिसका स्वागत है।
उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रही है और इसे खत्म करने को प्रयासरत है। दिल्ली में पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने टीम अन्ना के निणर्य को ज्यादा महत्व नहीं दिया। निणर्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस बारे में कुछ ज्यादा ही कोलाहल सुना जाता है जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने प्रदर्शन के आधार पर चुनाव लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications