मौकापरस्त और अवसरवादी हैं मुलायम: राहुल गांधी
आजमगढ़। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं। प्रांत में कांग्रेस को फिर से जिंदा करने की जुगत में लगे राहुल गांधी ने मंगलवार को आजमगढ़ में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर खुलकर निशाना साधा। उनका कहना था कि मुलायम अवसरवादी नेता है। वो अवसर देखकर राजनीति करते हैं। राहुल गांधी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह, कांग्रेस के पास समझौते के लिए आये थे लेकिन जब हमने मना कर दिया तो वो कल्याण सिंह के पास चले गये।
मुसलमानों के रहनुमा बनने का दावा करने वाले मुलायम सिंह को यह भी याद नहीं रहा कि उन्होंने जिनसे दोस्ती की, उन्होंने बाबरी मसजिद का विवादित ढांचा गिरवाया था। लेकिन मुलायम को उस समय दलित वोट की दरकार की थी। लेकिन जब चुनावों में उनका हथकंडा फेल हो गया तो उन्होंने फिर से कल्याण सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया और ले आये फिर से आजम खान को मुस्लिमों को रिझाने के लिए। यह अवसरवाद और मौका परस्ती नहीं है तो और क्या है?
यही नहीं अभी तक कभी भी मुलायम सिंह को पिछड़े अल्पसंख्यकों के आरक्षण की बात नहीं आयी जबकि वो तीन बार सूबे के मुखिया बनें। अब जब हमने यानी कांग्रेस ने आरक्षण की बात की तो वो कह रहे हैं कि वो सत्ता में आयेंगे तो 18 प्रतिशत आरक्षण देगें। जो कि यह बताने के लिए काफी है कि वो अपने मतलब की राजनीति करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications