मुस्लिम को आरक्षण बैकवर्ड के हकों पर डाका : गुर्जर

Muslim Reservation is not Fair says BJP
जींद। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बैकवर्ड का आरक्षण काट कर मुस्लिम को दिया जाना बैकवर्ड के हकों पर डाका डालना है और भाजपा इस मामले में देश व प्रदेश में बैकवर्ड के साथ मिल कर संघर्ष करने को तैयार है। गुर्जर अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बैकवर्ड के आरक्षण से साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण काट कर मुसलमानों को दिया जा रहा है। जिसे भाजपा कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। बैकवर्ड के आरक्षण को बचाए रखने के लिए भाजपा संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। शासन तथा प्रशासन मिल कर प्रदेश की जनता को लूट रहे हैं और कांग्रेस सरकार ठगों तथा लुटेरों की सरकार है। चुनाव के दौरान कांग्रेस लोगों को वोटो के लिए ठगती है और सत्ता में आने के बाद दोनों हाथों से जनता को लूटती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का साढ़े सात साल का कार्यकाल जनता के लिए दुखदायी रहा है। व्यापारी, किसान, कर्मचारी, मजदूर हर किसी को छला गया है। बिजली, पानी, खाद, बीज को लेकर किसानों में हाहाकार मची है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की भूमि अधिग्रहण नीति का विरोध करती है। लेकिन हरियाणा में किसानों की जमीनों को ओने पौने दामों में हड़पा जा रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश की भूमि अधिग्रहण नीति हरियाणा की नीति से कहीं ज्यादा बेहतर है।

प्रदेश में विकास कार्यों व नौकरियों पर सरकार से श्वेत पत्र की मांग करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार विकास कार्यों व नौकरियों में श्वेत पत्र जारी करे ताकि प्रदेश की जनता को पता चले कि अब सरकार क्षेत्रवाद के दलदल में कितनी धंसी हुई है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, वीर कुमार यादव, विधायक कविता जैन,राजीव जैन,जिलाध्यक्ष ओपी पहल मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+