बसपा, सपा और कांग्रेस के साथ भाजपा भी भ्रष्ट: शरद

इसके लिए सारी पार्टियां तैयार हो गई है। उन्होंने कहा कि 10 तारीख को लखनऊ में बैठक कर उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर जनतादल यूनाइटेड अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। केंद्र सरकार को आडे हाथों लेते हुए यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के जितने भी मंत्री है, उनका सारा काला धन विदेश में जमा है।
भारतीयों पर अभी तक सबसे ज्यादा राज करने के साथ हमें अभी तक लूटने के सिवाये कांग्रेस ने कुछ नही किया। देश में दिन प्रतिदिन बढती महंगाई का कारण कांग्रेस सरकार है। केंद्र में बैठी कांग्रेस देश को लूट रही है और उत्तरप्रदेश में बैठी मायावती सरकार प्रदेश को लूट रही है। प्रदेश और राज्य सरकार भ्रष्टाचार के लिए समान रूप से जिम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications