मुझे सच में नहीं पता था कि लादेन पाकिस्तान में है: मुशरर्फ

कोई दूसरों के बारे में विश्वस्त नहीं हो हो सकता लेकिन कोई अपने बारे में विश्वस्त हो सकता है। और मुझे अपने पर 100 प्रतिशत विश्वास है कि मैं नहीं जानता था कि वह (ओसामा) वहां है। उन्होंने कहा, मुझे कोई संदेह नहीं है। मेरा मानना है कि उन दो वर्षों में कोई सहापराधिता नहीं थी। यह संभव नहीं है। यह पूरी तरह से गफलत का मामला था। अमेरिका पर 2001 के हमले के बाद पश्चिमी देशों के साथ आतंकवाद विरोधी लर्ड़ाइ में शामिल होने पर मुशरर्फ ने कहा, सवाल यह है कि वह सह अपराध था अथवा गफलत थी? मेरा मानना है कि उस वक्त गफलत थी।
निश्चित तौर पर र्कोइ बेहतर बात नहीं थी, बल्कि भयावह उपेक्षा और शमर्नाक बात थी। मुशरर्फ ने गफलत को समझाते हुए कहा कि ओसामा संवाद के लिए टेलीफोन का इस्तेमाल नहीं करता र्था। आइएर्सआइ तक कुछ जानकारियां मिलीं, लेकिन र्कोइ नहीं जानता कि अलकायदा सरगना उसी इलाके में है। उन्होंने कहा, र्कोइ पड़ोसी भी ओसामा के बारे में नहीं जानता था।
ओसामा की मौजूदगी को लेकर पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए मुशरर्फ ने कहा, पश्चिम के लोग कहते हैं कि ओसामा सेना के गढ़ में था और वह परिसर भी बहुत बड़ा था। परंतु मैं इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखता। मुशरर्फ ने कहा, ओसामा एक खुले और पयर्टन रिजॉर्ट में रह रहा था। वहां होटल, स्कूल और स्टोर थे। इस पूरे मामले को बढ़ाचढ़ाकर बताया गया।












Click it and Unblock the Notifications