यूपी: लड़की ने शादी से मना किया तो चेहरे पर फेंका तेजाब

वह कुछ समय बाद ही शादी का दबाव डालने लगा और विरोध पर मारपीट करने लगा। बातचीत बंद करने और शादी तय होने पर समीर ने उस पर तेजाब डाल दिया। किशोरी की चीखपुकार सुनकर लोगों के एकत्र होने पर समीर तेजाब की बोतल दिखा भीड़ को धमकाते हुए भाग गया। तेजाब से किशोरी का सीना व हाथ बुरी तरह झुलस गया। किशोरी चटाईमोहाल निवासी माता-पिता की मौत के बाद से नाना के पास रह रही है।
उसने नाना की परचून की दुकान के पास ही पान की गुमटी खोल ली थी। पीडि़ता के नाना के मुताबिक समीर उसे काफी समय से तंग कर रहा था। जिसको लेकर करीब सात माह पहले पुलिस में समझौता भी हो चुका है। फीलखाना थाना प्रभारी संतोष तिवारी के मुताबिक किशोरी की शादी तय होने और उसके बातचीत बंद करने पर आरोपी समीर ने घटना को अंजाम दिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications