पाक के स्कूल कॉलेजों में नहीं बजेगी मोबाइल की घंटी

पीएमएलएम की विधायक रहीला खादिम ने कल यह प्रस्ताव रखा था। प्रांत में पीएमएल एन सत्तारूढ़ है। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि स्कूलों-कॉलेजों में छात्र पढ़ने में रुचि लेने की बजाय मोबाइल से बातचीत करने या एसएमएस में व्यस्त रहते हैं। छात्रों का पढ़ाई से ध्यान बांटने के अलावा मोबाइल उनकी नैतिकता के लिए भी खतरा है।
उन्होंने पंजाब प्रांत के सभी शैक्षणिक संस्थानों में मोबाइल पर प्रतिबंध की सिफारिश की थी जिसे सदन ने सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया। अब कुछ ही दिनों के बाद इस प्रस्ताव को कानून का दर्जा हासिल हो जाएगा। जिसके बाद स्कूलों व कॉलेजों में मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगा।
इससे पहले पाकिस्तान में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी प्रतिबंध लगाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसे मंजूरी मिलने के बाद कानून की शक्ल दे दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications