अनुज के परिवार से मिलने पहुंची मैनचेस्‍टर पुलिस

murder
पुणे। मैनचेस्टर पुलिस के दो शीर्ष अधिकारी आज पुणे के छात्र अनुज बिदवे के परिवार से मिले। अनुज की 26 दिसंबर को ब्रिटेन में हत्या हो र्गइ थी। मैनचेस्टर के चीफ पुलिस सुप्रीटेंडेंट बेरी रसेल जैक्सन और एक अन्य अधिकारी भारत पहुंचने के बाद सीधे चंदननगर इलाके में स्थित अनुज के घर गए और उसके परिवार वालों से उसकी हत्या संबंधी मुद्दों पर बात किया।

अनुज लैंकस्टर विश्वविद्यालय में माइक्रो इलेक्‍ट्रानिक्स में स्नातकोत्तर छात्र था। बॉक्सिंग डे के दिन एक ब्रिटिश युवक ने अनुज के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। अनुज के परिजन उसका शव लाने के लिए जल्दी ही मैनचेस्टर रवाना होंगे। वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने आज कहा कि वह भारतीय छात्र अनुज बिदवे की मैनचेस्टर में हुई हत्या में शामिल दोषियों के खिलाफ ब्रिटेन के अधिकारियों द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई से वह संतुष्ट है।

अनुज की हत्या में शामिल लोगों पर ब्रिटिश कार्रवाई से भारत संतुष्ट सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त जेम्स बेवन की आज केन्द्रीय गृह सचिव आर के सिंह के साथ मुलाकात के दौरान इस मसले पर चर्चा हुई। बेवन ने सिंह को बताया कि अब तक पांच लोगों को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा चुका है और इस मामले को तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाने के लिए हरसंभव कदम उठाये जा रहे हैं।

उच्चायोग ने अनुज के माता पिता को लंदन जाने के लिए वीजा पहले ही दे दिया है। उसके शव को भारत लाने के लिए भी कदम उठाये जा रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि हम इस पूरे मामले में ब्रिटेन के अधिकारियों द्वारा उठाये गये कदमों से संतुष्ट हैं। अनुज को बाक्सिंग डे के दिन सालफोर्ड में सिर में गोली मार दी गयी थी। 23 साल का अनुज उस समय दोस्त के साथ अपने होटल के करीब ही टहल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+