दिग्विजय सिंह ने दी अन्ना को नये साल की शुभकामनाएं

Digvijay Singh
नई दिल्ली। हमेशा अपनी तरकश बातों से अन्ना हजारे के दिल को छलनी करने वाले राजा दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से अपने टि्वटर पर समाजसेवी अन्ना हजारे को संबोधित किया है। लेकिन इस बार उनकी बातों में नरमी देखी गयी है। दिग्विजय सिंह ने टि्वटर पर अन्ना हजारे को नये साल की शुभकामनाएं दी है। और ऊपर वाले से उनकी सलामती की दुआएं मांगी है।

दिग्विजय सिंह ने यह भी लिखा है कि आने वाले नये साल में अन्ना हजारे फिर से अपनी टीम के गठन के बारे में सोचेंगे साथ ही दि्ग्विजय सिंह ने लिखा है कि अगर इस साल उनकी बातों से अन्ना जी को कष्ट पहुंचा हो तो वो उसके लिए उनसे माफी मांगते हैं।

गौरतलब है कि दिग्गी राजा लगातार अन्ना और अन्ना टीम पर वार करते आ रहे हैं। मुंबई में अनशन के दौरान भी उन्होंने कहा था कि अगर अन्ना की तबियत ठीक नहीं है तो उनकी जगह केजरीवाल और बेदी अनशन क्यों नहीं करते हैं?

टीम अन्ना ने अपने स्वार्थ के लिए अन्ना का जीवन दांव पर लगा दिया है। यहां तक की केजरीवाल को तो दिग्विजय सिंह ने आरएसएस का एजेंट बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+