अनुज हत्या कांड, फेसबुक पर जानकारी को पुलिस ने नकारा

उन्होंने कहा कि मेरे एक भतीजे और भांजे ने संदेश देखा और मुझे फोन किया। सुभाष ने कहा कि वह यह नहीं समझ पाये हैं कि आखिर पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया जबकि उनका नंबर बेटे के मोबाइल फोन में था। उधर, ग्रेटर मानचस्टर के एक पुलिस प्रवक्ता ने दावा किया कि जितना जल्दी हम कर सकते थे हमने पारिवारिक प्रतिनिधियों के साथ संपर्क किया था। हमने उचित मानकों का पालन किया और नजदीकी रिश्तेदार को सूचित किया था।
हथियारबंद व्यक्ति को समय नहीं बता पाना छात्रा अनुज बिदवे की अकारण हत्या की वजह हो सकती है। पुणे के रहने वाले इस 23 वर्षीय छात्रा की सोमवार को हत्या हो गई थी। पुलिस ने इस मामले के जातिय हिंसा से जुड़े होने की संभावना को अभी तक नकारा नहीं है। इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications