लोकपाल पर ममता का नया नाटक, कांग्रेस के पसीन छूटे

ममता बैनर्जी लोकपाल बिल में लोकायुक्त के लिए भी प्रावधान किए जाने से नाखुश है। वह इस मामले मेंगुरुवार को राज्यसभा में संशोधन प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। मामले को ठंडा करने के लिए वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने टीएमसी के नेता सुदीप वंदोपाध्याय और मुकुल राय से बात की। वह लोकपाल बिल में राज्यों में लोकायुक्त के गठन के मामले से नाराज है।
ऐसी खबर है कि तृणमूल गुरुवार सुबह अपने स्टैंड पर फैसला करेगी। तृणमूल के सांसदों का कहना है कि पार्टी ऐसे किसी भी प्रावधान को मंजूर नहीं कर सकती जो संघीय ढांचे पर आघात करता हो। कांग्रेस की शाख का प्रश्न बना लोकपाल बिल अब अपने ही सहयोगियों को मनाने में जुट गया है। इसलिए समझ में नहीं आ रहा है कि इस बार लोकपाल बनेगा भी कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications