यूपी में टीचर, वकील, कर्मचारी लड़ेंगे चुनाव

ज्ञात हो कि शैलेंद्र दुबे पूर्व में एक बार एमएलसी के लिए भी प्रयास कर चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। राज्य विधानसभा के चुनाव में स्वच्छ छवि के ईमानदार प्रत्याशी उतारने का दावा करते हुए शैलेंद्र दुबे ने कहा कि लखनऊ की सभी सीटों पर मोर्चा अपने प्रत्याशी खड़े करेगा। प्रत्याषियों के नामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोर्चा भ्रष्ट राजनीति का विकल्प प्रस्तुत करेगा ताकि हताश मतदाताओं को सही प्रतिनिधि चुनने का विकल्प मिले।
चुनावी राजनीति में प्रभावी हस्तक्षेप करने की घोषणा करते हुए मोर्चा नेताओं ने कहा कि सभी प्रमुख राजनीतिक दल जाति, धर्म, सम्प्रदाय व आरक्षण के नाम पर जनता को धोखा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दल आपसी लड़ाई व आरोप प्रत्यारोप के बीच बुनियादी मुददों को भूल जाते हैं। भ्रष्टाचार के विरोध में गांधीवादी अन्ना हजारे के आन्दोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि लोकपाल विधेयक पर भले ही विभिन्न राजनीतिक दलों की राय अलग अलग है लेकिन एक बात पर उनमें आमराय है कि किसी भी प्रकार सशक्त जनलोकपाल नहीं बनने पाये। मोर्चा के अधिकारियों ने दावा कि मोर्चा जनता के सामने ईमानदार प्रत्याशी ही उतारेंगे। दुबे ने कहा कि मोर्चा जनता के लोगों के लिए ही कार्य करेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वह उनका साथ दें ताकि प्रदेश में एक स्वच्छ सरकार का गठन हो सके।


Click it and Unblock the Notifications
