मंत्रियों की बर्खास्तगी मात्र दिखावा: भाजपा

Surya Pratap Shahi
लखनऊ। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे चार मंत्रियों को मायावती ने भले ही मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया हो लेकिन विपक्षी दल इससे संतुष्ट नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बर्खास्तगी सिर्फ दिखावा है जो मायावती जनता को भ्रमित करने के लिए कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री का भी बराबर का योगदान है। उन्होंने कहा कि मायावती चुनाव की घोषणा के बाद जनता को बरगलाने की नियत से यह सब कर रही हैं।

ज्ञात हो कि सुश्री मायावती ने रविवार को अपने चार मंत्रियों को हटाया था जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। भाजपा प्रदेश प्रमुख शाही का कहना है कि सुश्री मायावती बहुत पहले से जानती थीं कि उनके मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं लेकिन उन पर कार्रवाई चुनाव की घोषणा के बाद की गयी ताकि उनकी अपनी छवि अच्छी बनी रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में हुए करोड़ों के घोटाले का ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार मायावती को बर्खास्त करे तथा प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच हो। श्री शाही ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार एवं जंगलराज से कराह रहा है।

राज्य समस्याओं से ग्रसित है लेकिन मुख्यमंत्री मायावती के भाई और सलाहकार सतीश चन्द्र मिश्रा के परिवारजन सरकारी धन-धन लूट लूटकर इन लोगों को फायदा पहुंचाने में योगदान कर रहे हैं। मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शाही ने कहा कि भारतीय संविधान में धर्म आधारित आरक्षण का कोई आधार नहीं है लेकिन कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का लाभ लेने के लिये मुस्लिम आरक्षण का शिगूफा छोड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को आरक्षण देने की जो बात कही वह नियम विरूद्ध है और भाजपा हर स्तर पर इसका विरोध करेंगी। शाही का कहना है कि पार्टी इसके खिलाफ सभी जिलों में आन्दोलन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+