पाकिस्तान फिर बेपर्दा, ओसामा को दी थी पनाह और जानते थे मुशर्रफ

बट के अनुसार खुफिया ब्यूरो के तत्कालीन महानिदेशक ब्रिगेडियर एजाज शाह ने लादेन को एबटाबाद में छुपाया था। बट ने कहा है कि आईएसआई ने ओबामा को ढूंढने और मारने में अमेरिकी एजेंसी सीआईए की मदद की थी। अमेरिकी कमांडरों ने 1-2 मई की रात को एबटाबाद में ही ओसामा को मार गिराया था। रिपोर्ट में कहा गया कि यह रहस्योद्घाटन कुछ समय तक प्रकाशित नहीं किया गया क्योंकि कुछ खुफिया अधिकारियों ने पत्रकारों से बट की टिप्पणियों को प्रकाशित न करने के लिए कहा था। वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक जेम्सटाउन फाउंडेशन के वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में बट के दावे प्रकाशित हुए हैं।
दिसंबर 2011 में बट ने डेली डॉन को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि एबटाबाद क्षेत्र में ओसामा को एजाज शाह ने ही रखा था और जनरल परवेज मुशर्रफ को इसकी पूरी जानकारी थी। मुशर्रफ की सरकार में एजाज शाह बहुत सशक्त अधिकारी थे। यह पूछने पर कि क्या वर्तमान सेना प्रमुख कयानी को भी इस बारे में जानकारी थी, बट ने कहा कि हां, लेकिन उन्हें यह सब बाद में पता चला। मैं नहीं जानता कि उन्हें यह पता नहीं होगा। हालांकि पूर्व सेना प्रमुख यह नहीं बता सके कि जब मुशर्रफ और एजाज शाह दोनों ही सत्ता में नहीं थे तब ओसामा को क्यों नहीं खोजा जा सका। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समय बट आईएसआई के मुखिया थे।












Click it and Unblock the Notifications