अन्‍ना, मुंबई में टेंशन लेने का नहीं सिर्फ देने का...

Anna Hazare
बेंगलुरु (अजय मोहन)। शनिवार की सुबह अन्‍ना हजारे को उठने में थोड़ी देर हो गई तो टीवी चैनलों पर खबर चल गई कि अन्‍ना की तबियत खराब है। जैसे ही अन्‍ना सो कर उठे वैसे ही रात-दिन उन पर चील की तरह नजरे गढ़ाये रखने वाले मीडियाकर्मियों ने देर से सोकर उठने का कारण पूछ डाला, जिस पर अन्‍ना ने जवाब दिया कि तबियत भारी लग रही है। बस देखते ही देखते खबर बन गई और टेलीविजन पर ब्रेकिंग न्‍यूज चलने लगी। खैर यह उनका काम है, लेकिन अगर वाकई में अन्‍ना की तबियत खराब है और उन्‍हें खांसी आ रही है, तो कहीं उन्‍हें पैसे का टेंशन तो नहीं? ऐसे में अगर मुंबईवासियों की भाषा में उन्‍हीं के दिल की बात बोलें, तो एक ही बात निकलती है- आमची मुंबई में टेंशन लेने का नहीं सिर्फ देने का...

दिल्‍ली कितना दिलदार है, यह तो अन्‍ना के पिछले अनशनों में दिखाई दे चुका है, अब मुंबई की बारिश में कितना प्‍यार है, यह 27 तारीख को पता चलेगा, जब अन्‍ना अनशन पर बैठेंगे। अभी तक खबर है कि आजाद मैदान अन्‍ना के लिए छोटा पड़ रहा है, इसलिए अन्‍ना को बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स के पास स्थित एमआरडीए मैदान चाहिये, जिसकी अनुमति मिल भी गई है। कोर्ट में जो हुआ सो हुआ, अब आगे की खबर यह है कि मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने टीम अन्‍ना को 4.50 लाख रुपए की रियायत दी है। उनकी संस्था को अब 6.80 लाख ही देने होंगे। मैदान का रोजाना किराया 3.80 लाख रुपए है। इसके आधार पर पहले 11,31,678 रुपए की मांग की गई थी।

अन्‍ना और टीम अन्‍ना का टेंशन यह है कि यह पैसा आयेगा कहां से, खैर इस समय अगर ऐसे में हम उनके बेंगलुरु दौरे पर नजर डालें तो वहां फ्रीडम पार्क में करीब 8.5 लाख रुपए का खर्चा आया था, ढाई लाख रुपए इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के पास पहले से थे और कुल 5.91 हजार रुपए की कमी पड़ रही थी। इस कमी को पूरा किया इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के वॉलेंटियर्स ने। वे छोटे-छोटे डिब्‍बे लेकर निकल गये और चंदा इकठ्ठा किया। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वहां करीब चार लाख रुपए इकठ्ठा हो गये। जबकि यहां करीब 10 हजार लोग आये थे।

अब अगर मुंबई की बात करें तो टीम अन्‍ना का अनुमान है कि यहां एक लाख लोग आ सकते हैं। अब अगर मुंबईवासियों का दिल भी बेंगलुरुवासियों के जितना बड़ा है, तो सीधा कैलकुलेशन कहता है कि यहां 40 लाख रुपए आसानी से इकठ्ठा हो सकते हैं। अगर लोगों की संख्‍या 80 हजार के करीब भी रही, तो भी मरी-गिरी हालत में 30 लाख रुपए इकठ्ठा हो ही जायेगा। यानी इस अनशन के बाद टीम अन्‍ना न केवल एमआरडीए का किराया दे सकेगी, बल्कि अन्‍य व्‍यवस्‍थाएं भी आसानी से कर सकेगी। अब यह मुंबईवासियों पर निर्भर करेगा कि वो अपने अन्‍ना का कितना समर्थन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+