मुश्किल है टीम अन्‍ना को मैदान के किराये में छूट मिलना

Anna Hazare
मुंबई। मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में अन्‍ना के अनशन के मुद्दे पर बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने टीम अन्‍ना को शुल्‍क के मामले में फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने इस मामले पर सख्‍ती दिखाते हुए कहा है कि जब मामला संसद में चल रहा है और बहस होने वाली है तो ऐसे में टीम अन्‍ना को राहत दी ही नहीं जा सकती। कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले की आगे की सुनवाई दोपहर 3 बजे करेगी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि टीम अन्‍ना अगर अनशन करने के लिये इतना ही आतुर हैं तो पैसा भरें और अनशन करें। मालूम हो कि एमएमआरडीए मैदान पर अनशन करने के लिए किराये में छूट की मांग करते हुए टीम अन्ना ने एक याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी। गौरतलब है कि एमएमआरडीए मैदान पर अनशन करने के लिये आईएसी को 19,01,178 रुपये जमा करना पड़ेगा। यही नहीं, मैदान पर कब्जे से पहले आईएसी को लाइसेंस फीस की 25 फीसदी (2.82 लाख) रकम चुकानी होगी।

उल्‍लेखनीय है कि अन्ना ने कहा है कि वो महंगे अनशन के खिलाफ है। इससे गलत संदेश लोगों के बीच में जायेगा। इसलिए उन्होंने दूसरे विकल्प के तौर पर आजाद पार्क के लिए सोचना पड़ रहा है। लेकिन समस्या यह है कि आजाद पार्क काफी छोटा है। साथी ही उसके पास रिहायशी इलाका होने के कारण वहां अनशन होने पर लोगों को असुविधा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+