न्यूड फोटो के चलते वीना के खिलाफ जारी हुआ फतवा

Veena Malik
न्यूड फोटो खिंचाने के बाद बवालों में फंसी पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी तक तो केवल पाकिस्तान में ही वीना को लेकर बवाल मचा था लेकिन अब हिंदुस्तान में उनको लेकर बवाल शुरू हो गया है।

अभी तक तो केवल शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने वीना को देश से भगाने की बात कही थी लेकिन अब उनके खिलाफ भोपाल में फतवा जारी हो गया है। यह फतवा जारी किया है अखिल भारतीय मुस्लिम त्योहार समिति ने।

जिनका कहना है कि टीवी रियलिटी शो में स्वंयवर वाला शो करके वीना पाक रिश्ते निकाह का अपमान कर रही है। मजलिस ए शूरा ने वीना मलिक के खिलाफ शिकायत की थी। मजलिस ए शूरा के अध्यक्ष ए एस शूरा ने कहा कि वीना मलिक की करतूतों को लेकर कई शिकायतें मिल रही है।

इसलिए उनके खिलाफ फतवा जारी हुआ है। उन्होंने अपनी हरकतों से इस्लाम और मुस्लिम समाज को शर्मसार किया है। हमारे यहां बेशर्मी परोसने वालों को बक्शा नहीं जाता है इसलिए हमने वीना के खिलाफ फतवा जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+