अब तो मैं लोगों से कहूंगा कि कांग्रेस को वोट ना दें: अन्‍ना

Anna Hazare
दिल्‍ली। लंबे इंतजार के बाद आज लोकसभा में लोकपाल बिल पेश कर दिया गया। जिस बिल को लोकसभा में पेश किया गया है उससे टीम अन्‍ना संतुष्‍ट नहीं है। बिल पेश होने के बाद अन्‍ना हजारे ने कहा कि हम तो सशक्‍त बिल की मांग कर रहे है और जो संसद में पेश किया गया है वह तो बहुत कमजोर है। अन्‍ना हजारे ने कहा कि अब वो देश की जनता से कहेंगे कि जो भी लोग जनलोकपाल नहीं चाहते हैं उन्‍हें वोट ना दें। जैसे ही लोकपाल पेश किया गया अन्‍ना ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह पूरे देश में सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ेंगे।

केंद्र सरकार को भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त बताते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा कि‍ अगर सीबीआई लोकपाल के दायरे में आयेगी तो कई मंत्री जेल में होंगे। उन्‍होंने कहा कि यहीं कारण है कि सरकार सीबीआई को दायरे में लाने से डरती है। अन्‍ना ने कहा कि जनलोकपाल बिल से आम आदमी को राहत मिलेगी ना कि सरकार के लोकपाल बिल से। अन्‍ना ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वह मौजूदा लोकपाल बिल का विरोध करें और ऐसा करना ही भविष्‍य के लिये लाभदायक होगा।

मालूम हो कि बहुप्रतिक्षित लोकपाल बिल आज लोकसभा में पेश हो गया। इस बिल को पेश करने से पहले सभी विपक्षी दलों ने अपनी- अपनी आपत्तियां दर्ज करायी। विपक्ष नेता सुषमा स्वराज और राजग नेता लालू प्रसाद यादव ने बुरी तरह से लोकपाल बिल की धज्जियां उड़ायी। लेकिन बाद में सरकार की ओर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा किसी के ऊपर कोई दवाब नहीं है। हर पहलू पर बहस होगी। अगर किसी को किसी मु्द्दे पर एतराज है तो उस मु्द्दे पर अलग से वोटिंग हो सकती है। अब इस बिल पर बहस 27, 28 और 29 को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+