चिदंबरम मामले पर दोनों सदन सोमवार तक स्थगित

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को लेकर संसद में गृहमंत्री पी चिदंबरम का शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही बहिष्कार करने वाली मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी अब उनको बर्खास्त करने की जिद पर अड़ गई है। सभी पार्टियां पी चिदंबरम पर जमकर निशाना साध रही हैं। चिदंबरम मामले पर संसद के दोनों सदनों की कार्रवाई प्रभावित हो रही है। लोकसभा में विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से चिदंबरम मामले पर सफाई देने को कह रही हैं वहीं राज्य सभा में तो यह आलम है कि हंगामे की वजह से चिदंबरम कुछ बोल ही नहीं पा रहे हैं।
2जी घोटाले के बाद पी चिदंबरम पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। इस मामले में यह बात सामने आ रही है कि पी चिदंबरम ने दिल्ली के एक व्यापारी पर दर्ज 4 एफआईआर दिल्ली पुलिस को कहकर खत्म करवाई थीं। मंगलवार को यह मामला खुला तो विपक्ष ने चिदंबरम पर जमकर हमला बोला। उन पर आरोप लगा है कि उस समय वे एक कंपनी में वकील के तौर पर पेश हुए थे। जिसके बाद गृहमंत्री पद पर आकर उन्होंने अपने पद पर आकर अपने क्लाइंट को बचाने के लिए पद का दुरुपयोग किया।












Click it and Unblock the Notifications