लोकपाल पर अन्ना से किया वादा निभाएंगे मनमोहन सिंह

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि सरकार की तरफ से पेश किया गया लोकपाल बिल सर्वसम्मति से पेश हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस लोकपाल बिल पर सभी दलों के अलावा अन्ना हजारे की भी मंजूरी हो। लोकपाल बिल पर विचार विमर्श करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने आवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसमें इस मामले पर गहन मंत्रणा की जाएगी। इस बैठक के 2 घंटे से भी ज्यादा चलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने जब 16 अगस्त को रामलीला मैदान पर अनशन किया था तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें मजबूत लोकपाल बिल पास करने का लिखित आश्वासन दिया था। जिसमें उन्होंने अन्ना हजारे की ज्यादातर शर्तों को मान लिया था। अब शीतकालीन सत्र के दौरान स्टैंडिंग कमेटी ने जो लोकपाल बिल का प्रस्ताव पेश किया है उसमें अन्ना से किए गए कई अहम वादे शामिल नहीं थे। जिस पर अन्ना हजारे ने फिर से अनशन करने की घोषणा कर दी थी। पीएम ने कहा कि हम चाहते हैं कि 27 दिसंबर को अन्ना हजारे अनशन की जगह जश्न मनाएं।












Click it and Unblock the Notifications