इराक छोड़ा पर एशिया में रहेगा यूएस का प्रभाव: ओबामा

US President Barack Obama
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने इराक के साथ युद्ध खत्‍म करने की औपचारिक घोषणा कर दी है। जिसके साथ ही अमेरिकी सेना इराक से 8 साल बाद वापसी करेगी। अमेरिका ने जॉर्ज डब्‍लू बुश के नेतृत्‍व में 2003 में इराक पर हमला किया था। युद्ध समाप्ति की घोषणा करते हुए बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका की सेना पूर्ण रूप से इराक को खाली कर रही है। यहां उनकी सेना का कोई भी सैन्‍य ठिकाना नहीं रहेगा। इतना ही नहीं उन्‍होंने यह भी कहा कि भले ही अमेरिकी सेना इराक से वापस जा रही है लेकिन पश्चिम एशिया में हमारे प्रभाव में कोई कमी नहीं आएगी।

इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने कहा कि आने वाले समय में वह इराक की हर जरूरी मदद करता रहेगा। ओबामा ने इराक के पड़ोसी देशों को आगाह करते हुए कहा कि सैनिकों की वापसी के बावजूद अमेरिका इराक की मदद में अग्रणी देश बना रहेगा। शायद इस मामले में ओबामा का इशारा इरान की तरफ था। जो इराक का पड़ोसी देश है और उसके अमेरिका व इराक दोनों से ही संबंध बेहतर नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि इतिहास ही यह बताएगा कि अमेरिका का इराक पर हमला सही था या गलत।

ओबामा ने यह भी कहा कि वह उम्‍मीद करते हैं कि आने वाले समय में कोई भी पड़ोसी देश इराक के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देगा। ओबामा ने कहा कि आने वाले कुछ समय में इराक पश्चिमी एशिया में बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। युद्ध को सफल करार देते हुए ओबामा ने कहा कि इस लड़ाई के बाद इराक अपनी जरूरतों को खुद पूरा करने लगेगा। उन्‍होंने कहा कि आने वाले कुछ साल में इराक तेल का सबसे बड़ा उत्‍पादक बन जाएगा। जिससे उसका पूरे पश्चिमी एशिया में प्रभाव बनेगा। ओबामा ने कहा कि इराक को संम्रद्ध बनाने के लिए अमेरिकी सैनिकों और इराकी नागरिकों ने बहुत बलिदान किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+