पटना: शाहरूख खान के फैंस पर पुलिस का लाठीचार्ज

पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक खबर आ रही है कि वहां के पीएनएम मॉल पर लोगों ने जमकर हंगामा किया है।जिसे रोकने के लिए पुलिस को लोगों पर जमकर लाठियां बरसानी पड़ी। हंगामा किंग खान के मॉल में ना पहुंचने के कारण बरपा था। दरअसल शाहरूख खान डान 2 के प्रमोशन के लिए पटना आने वाले थे। जिनका बेसब्री से पटना के लोग कई घंटो से इंतजार कर रहे थे।

लेकिन शाहरूख को मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ सुरक्षा कारणों से रोक लिया गया जिसके चलते किंग खान पटना मॉल नहीं पहुंचे। जिससे लोगों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसे रोकने पर पुलिस वालों पर लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके चलते पुलिस को लोगों पर लाठियां चलानी पड़ी।

आपको बता दें कि काफी दिनों से प्रचार किया जा रहा था किंग खान पटना में डॉन ऑफ द सिटी को खोजेंगे। जिसके लिए किंग खान खुद लोगों का इंटरव्यू लेंगे और उसके बाद ही किसी को डॉन ऑफ द सिटी के नाम से नवाजेगे। जिसके चक्कर में सैकड़ो की संख्या में लोग मॉल में एकत्र हुए थे। जिसमें बच्चे,बूढ़े ,युवा और महिलाएं शामिल थे। लेकिन उन्हें डॉन नहीं लाठियां खाने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+