पीस पार्टी ने घोषित किये 40 उम्मीदवार

जिनमें से 40 के उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है। पार्टी ने आज जिन उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें फैजाबाद जिले की बीकापुर सीट से बसपा के पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बबलू का भी नाम शामिल है। बबलू को हाल ही में बसपा से निकाल दिया गया है और दलबदल कानून के तहत उनकी विधानसभा से सदस्यता समाप्त कर दी गयी है।
अखिलेश सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मोहम्मद अयूब संत कबीरनगर जिले की खलीलाबाद सीट से चुनाव लडेगे। जबकि वे स्वयं अपनी वर्तमान सीट रायबरेली से उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बताया कि आज घोषित 40 उम्मीदवारों में नौ दलित वर्ग से है, जबकि 10 पिछड़े और 11 मुसलमान है। सिंह ने यह भी बताया कि पीस पार्टी अन्य दलों के साथ चुनावी तालमेल कर सकती है और इस संबंध में बातचीत भी चल रही है। मगर यदि तालमेल की बात न बनी तो पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications