काले धन पर भाजपा सांसदों ने सौपा घोषणापत्र

Black money
नयी दिल्ली। भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों ने आज अपने संबंधित सदनों के पीठासीन अधिकारियों को घोषणापत्र सौंपा कि उनके विदेशी बैंकों में कोई अवैध खाते नहीं हैं। इस तरह से मुख्य विपक्षी दल ने सरकार और सत्तारूढ़ कांग्रेस पर काले धन के मुद्दे पर दबाव बनाने का प्रयास किया है।

काले धन पर भाजपा सांसदों ने सौंपा घोषणापत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने संसद परिसर में कहा कि पार्टी सरकार से यह भी पूछेगी कि विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लेने के लिए मौजूद अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों का इस्तेमाल करते हुए क्या कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोकसभा सदस्यों ने अध्यक्ष मीरा कुमार और राज्यसभा सदस्यों ने सभापति हामिद अंसारी को अपने घोषणापत्रा सौंपे हैं।

लोकसभा में पार्टी के 112 सदस्यों और राज्यसभा में 50 सदस्यों ने अपने घोषणापत्र दिये। आडवाणी ने बताया कि पार्टी के एक राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी अपनी पुत्री के अस्वस्थ होने के चलते आज नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि उनकी जन चेतना यात्रा के समापन पर की गयी घोषणा के मद्देनजर सांसदों ने अपने घोषणापत्र सौंपे हैं कि उनके पास विदेश में कोई अवैध बैंक खाता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+