दिल्‍ली पुलिस में शामिल होंगे इंजीनियर और मैनेजर

delhi police
नयी दिल्ली। क्या युवाओं को उनकी योग्यता के मुताबिक नौकरी नहीं मिल पा रही है ? दिल्ली पुलिस में शामिल उपनिरीक्षकों की प्रोफाइल देखने से ऐसा ही लगता है। जिसमें 14 इंजीनियर और 15 एमबीए शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षकों में इंजीनियर और एमबीए भी दिल्ली पुलिस में आज 344 उपनिरीक्षक शामिल किये गये जिनमें 68 महिलाएं हैं।

आज यहां हुए एक समारोह में जिन उपनिरीक्षकों को शामिल किया गया उनमें एमटेक सहित 14 इंजीनियर और 15 एमबीए शामिल हैं। नये शामिल उपनिरीक्षकों में 52 के पास एमए की डिग्री है, दस एमएससी हैं, सात कानून स्नातक, चार एमकाम, तीन बी. फार्मा, दो एमएड और एक बीपीएड है। 344 उननिरीक्षकों में 106 दिल्ली के, 79 हरियाणा के, 76 उत्तरप्रदेश के, 56 राजस्थान से, 15 बिहार से, चार मध्यप्रदेश से, झारखंड और हिमाचल से दो-दो और पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उड़ीसा और पंजाब राज्य से एक-एक हैं।

पासिंग आउट परेड के बाद नये उपनिरीक्षकों को संबोधित करते हुए दिल्ली पुलिस के आयुक्त बी. के. गुप्ता ने युवा अधिकारियों से कहा कि वे निष्पक्ष रूप से समाज की सेवा करें और कानून को अक्षरश: लागू करें। उन्होंने समाज के कमजोर तबके की रक्षा में पुलिस की भूमिका और लोक हितैषी पुलिस प्रणाली पर जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+