सिरसा: चलती बस से कूदा छात्र

चालक पर मामला दर्ज करने की मांग
मृतक छात्र सुरजीत के पिता कालूराम का करीब 15 वर्ष पूर्व एक्सीडेंट हो गया था, जिस कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। घर का खर्च छात्र ही चलता था। बताया जाता है कि बस किराया बचाने के चक्कर में ही वह चलती बस से कूदा था। मृतक के एक भाई बहन भी है। उधर छात्र की मौत के मामले में मृतक के चाचा जोगेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र सुरजीत की मौत के बाद चौटाला के आईटीआई कालेज के छात्रों ने संगरिया-चौटाला मार्ग पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया।
छात्रों की मांग थी कि मृतक छात्र के परिजनों को मुआवजा मिले, बस चालक परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज हो तथा बसों का कालेज के समीप ठहराव हो व फ्लाइंग टीमें पास धारक छात्रों को तंग न करें। करीब तीन घंटे तक लगे जाम के कारण संगरिया- चौटाला मार्ग पर सैंकड़ों वाहन फंसे रहे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर डबवाली के डीएसपी बाबूलाल पुलिसबल सहित मौके पर पहुंचे तथा छात्रों की समस्याएं सुलझाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।












Click it and Unblock the Notifications