लखनऊ में डेंटल कालेज की बस नहर में गिरी, कई छात्र लापता

मौके पर मौजूद हमारे संवाददाता ने बताया कि बस दोपहर लगभग डेढ़ बजे बच्चों को कॉलेज से घर छोड़ने जा रही थी। तभी चिनहट थानान्तर्गत के पास बस चालक का नियंत्रण खो गया और बस इंदिरा डैम में जा गिरी। बस गिरने की खबर जैसे ही फैली पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। खबर लिखे जाने तक बस को नहर से बाहर नहीं निकाला जा सका है।
सूत्रों की मानें तो बस में सवार छात्र किस हालत में हैं इस बात का भी पता नहीं चल सका है। अभी अभी यह खबर आ रही है कि दो छात्रों और बस के क्लिनर के शव को बाहर निकाल लिया गया है। मरने वाले छात्रों का नाम डा. अनिल कुमार और डा. आमिर है। दोनों छात्र बीडीएस कर रहे थे जबकि तीसरा बस का क्लीनर जीतेंद्र था। अपडेट जानने के लिये बने रहें।












Click it and Unblock the Notifications