यूपी: कोहरे ने रोकी रेल और हवाई यातायात की रफ्तार, 3 मरे

Uttar Pradesh: Fog killed Three children
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे ने रेल तथा हवाई यातायात की रफ्तार रोक दी। धुंध के कारण यातायात पर व्यापक असर पड़ा और ज्यादातर ट्रेनें तथा उड़ानें काफी विलम्ब से चल रही हैं। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से कल शाम से सुबह तक कोहरे की चादर से ढके रहे। इस दौरान दृश्यता भी 100 मीटर से कम ही रही। रेलवे सूत्रों के मुताबिक घने कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर व्यापक असर पड़ा। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण राजधानी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, नौचंदी एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, मथुरा-पटना एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस तथा शहीद एक्सप्रेस कई घंटे देरी से चल रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक घना कोहरा होने के कारण कम दृश्यता के चलते ज्यादातर टेनों को कम गति से चलाया जा रहा है। इस बीच, लखनऊ स्थित अमौसी हवाई अड्डे के निदेशक अतुल दीक्षित ने बताया कि घने कोहरे के कारण उड़ानों का संचालन कल रात करीब आठ बजे के बाद से करीब 15 घंटे तक ठप रहा। उन्होंने बताया कि दृश्यता कम होने की वजह से विभिन्न एयरलाइंस की कई उड़ानें रद्द की गयीं। कोहरा छंटने के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे उड़ानों का संचालन शुरू किया गया।

बरेली से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कोहरे में ट्रेने नहीं दिखने के कारण उसकी चपेट में आकर तीन बच्चों की मौत हो गयी। फतेहगंज पश्चिमी स्थित सतोइया खास गांव में अनुष्का (12), अभय (10) और सत्यम (8) रेल की पटरी के किनारे होकर स्कूल जा रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे एक इंजन से बचने के लिये वे बगल वाली दूसरी पटरी की तरफ गये लेकिन उस पर आ रही किसान एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+