लखनऊ: सीएम मायावती ने किया 1500 करोड़ का शिलान्यास

Mayawati
लखनऊ। अपने यूपी मिशन के तहत यूपी सुप्रीमो मायावती ने एक और ब्रह्मास्त्र छोड़ा है। आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 55वीं पुण्‍यतिथि है, इसी मौके पर सीएम मायावती ने लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क में करीब 1500 करोड़ की 160 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मंच से बोलते हुए मायावती ने कहा सारी राजनैतिक पार्टियों ने केवल दलितों का दोहन किया है।

केवल बसपा पार्टी ऐसी है जिसने अपने दम पर चलना सीखा है और देश के दलितों को एक सम्मानजनक मंच दिया है। कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करके मायावती ने कहा कि वो जाति के आधार पर लोगों को दिवास्वप्न दिखा रहे हैं वरना पिछले 50 सालों से दलितों का विकास क्यों नहीं हुआ? हमारी सरकार सर्वजन हिताय, सवर्जन सुखाय हिताय के आंदोलन के तहत काम कर रही है। इसे विरोधी ताकतें दबाने की कोशिश कर रही हैं। विरोधी पार्टी के लोग बीएसपी सरकार को बदनाम करने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

मायावती के इस संबोधन को सुनने के लिए करीब सैकड़ो की संख्या में लोग पार्क में मौजूद थे। राजनीतिक पंडितो का मानना है कि यह सब कुछ यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो रहा है। जहां कांग्रेस युवराज राहुल गांधी मायावती को भ्रष्ट सराकर साबित करने में जुटे हैं वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती दलितों की रहनुमा बनकर शिलान्यास पर शिलान्यास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+