ममता की ना के बाद सरकार एफडीआई को टालने में जुटी
नई दिल्ली। लगातार संसद ना चलने, विरोधियों और सहयोगियों की नाराजगी झेल रही मनमोहन सरकार शायद एफडीआई मुद्दे पर नरम पड़ सकती है। हालांकि वो पहले बोल चुकी है कि वो अपने कदम पीछे नहीं करेगी लेकिन लगता है कि वो इस मामले को कुछ दिन के लिए टाल दें। तृणमूल कांग्रेस की बेरूखी के चलते सरकार यह कदम उठा सकती है।
पीटीआई के मुताबिक सरकार इस मुद्दे को टालने पर विचार कर रही है जिससे संसद की प्रक्रिया आग चल पाये। फिलहाल जो कुछ भी वो तय करेगी वो बुधवार को अपने फैसले के रूप में सुनायेगी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से शुक्रवार को फोन पर बात की थी और एफडीआई के मुद्दे पर उनका समर्थन मांगा था। लेकिन ममता ने उनकी बात सिरे से खारिज कर दी जिसके बाद यह खबर आ रही है कि एफडीआई के मु्द्दे को फिलहाल विराम देने के मूड में है सरकार।













Click it and Unblock the Notifications