अन्ना-एफडीआई नहीं, यूपी में केवल माया ही मु्द्दा: राहुल गांधी

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। एफडीआई के मु्द्दे पर संसद चल नहीं रही, लोग सड़कों पर उतर आये हैं, वहीं कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सबको यह कह चौंका दिया कि यूपी विधानसभा चुनाव को लिए एफडीआई कोई मु्द्दा नहीं है। जबकि यूपी में केवल एक ही मु्द्दा है और वो है यूपी सीएम मायावती का भ्रष्टतंत्र और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था।

राहुल गांधी की इस बात का पुरजोर समर्थन कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी किया है। राहुल गांधी से दस कदम आगे निकलते हुए दिग्गी राजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में न एफडीआई न ही अन्ना कोई फैक्टर हैं। यहां केवल मुख्यमंत्री मायावती का भ्रष्टाचार मुद्दा है। उन्होंने कहा कि मायावती और उनके गुर्गों ने प्रदेश की जनता का जीना मुहाल कर रखा है। लोग दहशत के साये में जी रहे हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को छोड़कर दूसरा मुद्दा हो ही नहीं सकता है।

खैर जो भी हो विपक्ष चाहे जितना हल्ला मचा ले कांग्रेस की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है और ना ही दिखेगा। राहुल गांधी का यह बयान कम से कम इस ओर ही इशारा कर रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि मायावती, राहुल गांधी के इस बयान पर क्या जवाब देती है?

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को कैबिनेट ने खुदरा बाज़ार में 51 फीसदी एफडीआई की मंजूरी दी, जिसे लेकर विपक्ष के साथ-साथ कुछ कांग्रेसी भी सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+