'डी कंपनी' के लिये सुपारी सॉग ना बन जाये 'कोलावरी डी'

जानकारों और एक समय से डी कपंनी के लिये काम कर चुके शख्स ने बताया कि कोलावरी डी का असल मतलब होता है किसी की जान लेने के लिये सिर पर खून सवार हो जाना। उसने बताया कि अक्खा दुनिया में सिर्फ एक ही डॉन है और वह है दाऊद इब्राहिम, इसलिये यह गाना टोन के रूप में मशहूर हो गया है। आपको बताते चलें कि तमिल अभिनेता धनुष के गीत 'कोलावरी डी' ने कुछ ही दिनों में अपार लोकप्रियता हासिल कर ली है। यह गीत 16 नवंबर को यू ट्यूब पर जारी हुआ था और अब तक इसे 1 करोड़ 5 लाख 59 हजार 994 बार सुना गया है। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है जो महज 18 वर्ष के हें।
मालूम हो कि आजकल हर तरफ सिर्फ और सिर्फ कोलावरी डी की ही चर्चा है। न्यूज चैनल से लेकर राजनीति तक, हर तरफ यह गाना प्रयोग में लाया जा रहा है। आपको बताते चलें कि एक तरफ जहां इस गाने ने धूम मचा दिया है वहीं प्रसीद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने इस गाने को बेहद वाहियाद और बिना मतलब वाला गाना बताया है। खैर कुछ भी हो मगर जिस तरह कोलावरी डी सॉग डी कंपनी में धूम मचा रही है उससे तो यही लग रहा है कि आने वाले समय में सुपारी सॉग ना बन जाये।












Click it and Unblock the Notifications