पंजाब: भाजपा ने किया 51% एफडीआई का विरोध

यह उनके हित में नहीं है इसलिए सरकार को इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करना चाहिए। कालिया ने कहा कि खुदरा क्षेत्र में 51 फीसदी निवेश से प्रबंधन बाहर चला जाएगा और वह मनमानी करने लगेंगे। हम इस क्षेत्र में 49 फीसदी विदेशी निवेश का समर्थन तो कर सकते हैं लेकिन उस निर्णय का समर्थन नहीं कर सकते हैं जो हमारे हाथ बांध दे और जिसके परिणाम स्वरूप हमारे हाथ कट जाएं।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार खुदरा क्षेत्र में बड़ी कंपनियों को मौका देना चाहती है तो अपने देश की कंपनियों को मौका दिया जाना चाहिए न कि अमेरिका की डिफाल्टर कंपनी वालमार्ट को। उन्होंने दावा किया कि वालमार्ट को न्यूयार्क सिटी में दुकान चलाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में हमारी सरकार उसे कैसे भारत बुला सकती है।












Click it and Unblock the Notifications