नरेंद्र मोदी के एजेंडे को फालो कर रही है नीतीश सरकार: पासवान

नीतीश सरकार राज्य में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडे को क्रियान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री आरएसएस को बढावा दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर देश को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में हाल के दिनों में जितने भी बम धमाके हो रहे हैं उन सबके पीछे आरएसएस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का हाथ है। पासवान ने कहा कि अररिया जिले में फारबिसगंज में गोलीकांड की न्यायिक जांच पूरी नहीं हुई है।
इस घटना के आरोपी पुलिस अधीक्षक और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी। गोधरा ट्रेन अगजनी कांड के बाद गुजरात के सांप्रदायिक दंगों पर नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग कर केंद्रीय मंत्रिमंडल से पद का बलिदान करने का दावा करते हुए पासवान ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने मोदी को बर्खास्त करने की जब मेरी मांग नहीं मानी तो मैंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया। पासवान ने रैली के बहाने अपनी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन किया और नीतीश सरकार की विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर आलोचना की।












Click it and Unblock the Notifications