देश का युवा देश की पहचान और गति है: राहुल गांधी

यहां आये हर युवा से राहुल ने कहा कि आप अपने अंदर यह बात बिठा लीजिये कि आपका अपना अस्तित्व है। आप देश की पहचान और गति है और अगर गति ही रूक जायेगी तो देश कैसे आगे बढ़ सकता है। आज देश की सबसे बड़ी समस्या गरीबी है, इसे हमें जड़ से मिटाना है, लेकिन इसके लिए हमारे युवाओं को देश की आवाम से मिलना पड़ेगा, उनकी समस्याओं से जूझना पड़ेगा जो कि वो कर सकते हैं। राहुल ने युवाओं के जोश और मेहनत के लिए उनकी तारीफ की और उन्हें आगे आने के लिए धन्यवाद किया।
इस सम्मेलन के दौरान में युवा नेताओं के अलावा कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। राहुल गांधी के साथ मंच पर गृहमंत्री पी चिंदबरम भी बैठे हुए थे। आपको बता दें कि इस सम्मेलन में देश भर से 8 हजार नव निर्वाचित युवा पदाधिकारी शिरकत कर रहे हैं। इस सम्मेलन में युवा नेता सीधे अपनी समस्या और सुझाव अपने वरिष्ठ नेताओं से कर सकेंगे। ऐसी भी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी बुनियाद में शिरकत करें। कार्यक्रम का समापन कल यानी मंगलवार को यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी के कर-कमलों से होगा।












Click it and Unblock the Notifications