बड़े भैया 'राहुल' के मुकाबले अधिक सक्रिय हैं छोटे भैया 'वरूण'

Varun Gandhi and Rahul Gandhi
दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनावी पिच तैयार करने में जुटे राहुल गांधी लोकसभा में सक्रियता के मुकाबले में छोटे भाई वरूण गांधी से पिछड़ गए हैं । 15वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू होने के बाद अभी तक वरूण न केवल हाजिरी के मामले में राहुल से आगे रहे हैं बल्कि सवाल पूछने के मामले में भी उन्होंने बड़े भाई से बाजी मार ली है । लोकसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार 15वीं लोकसभा में कांग्रेस महासचिव राहुल की हाजिरी का प्रतिशत 43 था वहीं उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरूण की उपस्थिति का आंकड़ा 64 फीसदी रहा है।

वरूण की मां और राहुल की चाची मेनका गांधी की हाजिरी का आंकड़ा लोकसभा में 70 फीसदी रहा है। इसी प्रकार वरूण गांधी ने जहां लोकसभा में दो विभिन्न मुद्दों पर चर्चाओं में हिस्सा लिया तो वहीं राहुल गांधी ने केवल एक चर्चा में भागीदारी की। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछने के मामले में भी वरूण गांधी काफी आगे हैं। वरूण गांधी ने प्रश्नकाल के दौरान 389 पूरक और अनुपूरक सवाल किए जबकि राहुल गांधी ने कोई सवाल नहीं किया। वरूण और मेनका गांधी ने अभी तक एक एक गैर सरकारी विधेयक पेश किया है जबकि राहुल गांधी यहां भी छोटे भाई से पीछे रह गए हैं।

उन्होंने कोई गैर सरकारी विधेयक आज तक किसी भी मुद्दे पर पेश नहीं किया। लोकसभा सचिवालय से प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि न केवल वरूण गांधी, राहुल गांधी के मुकाबले अधिक सक्रिय हैं बल्कि उनकी मां तथा आंवला (उत्तर प्रदेश) से सांसद मेनका गांधी भी लोकसभा में सक्रिय भूमिका अदा करती हैं । लोकसभा में मेनका गांधी का हाजिरी का प्रतिशत जहां 70 फीसदी रहा है।

वहीं उन्होंने अब तक पांच बार विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चाओं में भाग लिया है तथा 138 पूरक और अनुपूरक सवाल किए हैं। उन्होंने एक निजी विधेयक भी पेश किया है। देवरानी के मुकाबले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की उपस्थिति का प्रतिशत लोकसभा में केवल 42 फीसदी रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+