गोल्डसुख के बाद अब स्वर्ण युग ने ठगा, 9 धरे गये

पुलिस सूत्रों के अनुसार स्वर्ण युग ट्रेड इंडिया ने सोने में निवेश कर कुछ समय में ही सत्तर से अस्सी गुना राशि अधिक देने का प्रलोभन देकर सैकडों लोगों से करोडों रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। उन्होने बताया कि निवेशक राम बाबू की ओर से स्वर्ण युग निर्देशकों और उनके सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384,420,106 ए समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर नौ अभियुक्तों को देर रात गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार स्वर्ण युग टेड इंडिया से जुडी दीपिका टांक, सपना देवी, उमेश शर्मा, देवव्रत पारीक, उमेश कुमार, जेठानंद, विशाल शर्मा, दिलीप महंतो और एक अन्य अभियुक्त को गिरफतार कर पुछताछ कर रही है। कम्पनी से जुडा प्रवीण कुमार और कई और अभियुक्त फरार हो गये है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार जांच में फिलहाल स्वर्ण युग टेड इंडिया का कार्यालय जयपुर में ही होने की जानकारी सामने आयी है।












Click it and Unblock the Notifications