पवार को तमाचा मारने वाले हरविंदर पर खुदकुशी का केस, एनसीपी का बंद आज

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि अगर भाजपा इसी तरह से भड़काऊ भाषण देती रही तो लोग हिंसक तो होगें ही। तो वहीं योग गुरू बाबा रामदेव और समाज सेवी अन्ना हजारे ने भी कहा कि हिंसा से कोई भी समस्या हल नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पवार से बात की और इस हमले की निंदा की। पीएम ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान हिंसा से नहीं हो सकता।
आपको बता दें कि हरविंदर सिंह पेशे से ट्रांसपोर्टर है। वह दिल्ली के रोहणी इलाके का रहने वाला है। गौरतलब है कि हरविंदर ने ही कुछ दिन पहले पूर्व टेलिकॉम मिनिस्टर सुखराम पर भी हमला किया था। गिरफ्तारी के बाद युवक ने कहा कि वह बढ़ती महंगाई से परेशान है। युवक को लगता है कि इसके लिए शरद पवार दोषी हैं। बाद में इस घटना पर पवार ने कहा कि यह मूर्खतापूर्ण है और इसे ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए।
उन्होंने एनसीपी कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह दी। लेकिन एनसीपी ने आज बंद का ऐलान किया है। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि ऐसी शर्मनाक हरकत दोबारा किसी नेता के साथ ना हो इसलिए आज हम प्रदर्शन करेंगे। और संसद में एक प्रस्ताव पारित करेंगे। वैसे आज महाराष्ट्र में बंद का ऐलान है।












Click it and Unblock the Notifications