कसाब को मिली 5 करोड़ की जेल और 10 करोड़ की सुरक्षा
मुंबई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकी हमले (26/11) को शनिवार को 3 साल हो जायेगे। तीन साल पहले जिन स्थानों पर आतंकवादियों ने खूनी खेल खेला था उसे शायद ही कोई भूल पाये। आपको बताते चलें कि आतंकियों ने लियोपोल्ड कैफे, ताज होटल, नरीमन हाउस, ओबरॉय होटल, कामा अस्पताल और शिवाजी टर्मिनल को अपना निशाना बनाया था और 173 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। id="toptextpromo">मगर
क्या आपको पता है कि इन लोगो को मौत की नींद सुलाने वाले आतंकी अजमल कसाब पर अब तक कितने रूपये खर्च हो चुके हैं? अगर नहीं तो आईए हम आपको बताते हैं। देश के सबसे हाई प्रोफाइल कैदी अजमल कसाब को जल्द से जल्द फांसी दिये जाने की मांग के बीच उसकी सुरक्षा में अब तक 16 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। अब आप सोच रहें होगे कि तीन साल में 16 करोड़ कैसे? तो दरअसल यह 16 करोड़ नहीं बल्कि 16 करोड़ 11 लाख 56 हजार 545 रूपये है। तो फिर इस पर चर्चा भी कर लें कि अगर ऐसा है तो कैसे? id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अजमल
कसाब को ऑर्थर रोड जेल में साधारण भोजन दिया जा रहा है जिसकी कीमत 27 रूपये प्रतिदिन है। तो कसाब पर अब तक खाने को लेकर 29 हजार 565 रूपये खर्च हो चुके हैं। ऑर्थर रोड जेल के जिस कक्ष में कसाब को रखा गया है उसके निर्माण में 5 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च किये गये हैं। राज्य की गृह सचिव मेधा गाडगिल ने कहा, आर्थर रोड जेल में विशेष कक्ष में 5 करोड़ 24 लाख रुपए खर्च के अलावा, उसकी चिकित्सा पर 26 हजार 953 रुपए खर्च हुए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा उसे सुरक्षा मुहैया कराने में 28 मार्च 2009 और 30 सितंबर 2010 के बीच 10 करोड़ 87 लाख रुपए की विशाल राशि खर्च हुई है।











Click it and Unblock the Notifications