दुश्मन के लड़ाकू विमानों को हवा में ध्वस्त करने वाली मिसाइल

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को यहां बताया कि मिसाइल का परीक्षण अगले साल जवनरी या फरवरी में इस्राइल में किया जायेगा। भारतीय नौसेना इस मिसाइल को शामिल कर इसकी मदद से शत्रुओं की क्रूज मिसाइल और लड़ाकू विमानों से अपने युद्धक पोतों की सुरक्षा करने में सक्षम हो सकेगी।
डीआरडीओ अधिकारी ने बताया कि आठ निर्धारित परीक्षणों के पूरा होने जाने के बाद यह मिसाइल सशस्त्र बलों में शामिल किये जाने के लिए तैयार हो जायेगी। उन्होंने कहा कि शुरूआती परीक्षणों के बाद इसके दो तीन परीक्षण भारत में भी किये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications