युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने फूंकी पुलिस चौकी

बताया जा रहा है कि ठखेरवा चौराहे पर लक्खनपुर गांव निवासी सूर्य प्रताप के 18 वर्षीय पुत्र रंजीत मौर्य की मोबाइल फोन की दुकान है। इस दुकान से श्यामू वर्मा ने मोबाइल फोन खरीदा था। फोन में शिकायत होने पर दोनों के मध्य विवाद चल रहा था। ग्राम प्रधान श्यामू वर्मा ने शनिवार शाम को इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की। चौकी पर तैनात पुलिसकॢमयों ने श्यामू के कहने पर रंजीत मौर्या को पकड़कर ठखेरवा चौकी पर ले आई। आरोप है कि पुलिस ने चौकी में रंजीत की जमकर पिटायी की।
परिजनों के मुताबिक जब वह रात में लगभग 11 बजे रंजीत को ठंड से बचने के लिए कम्बल देने के आये तो देखा कि रंजीत का शव चौकी के एक पंखे पर लटक रहा था। रंजीत का शव देखकर परिजन आपे से बाहर हो गये, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिसकर्मी रंजीत का शव पंखे से उतार कर एक गाड़ी में लादकर जिला चिकित्सालय ले आये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र में इस खबर के फैलने के साथ ही ग्रामीणवासियों ने चौकी को घेर लिया। पुलिस कर्मियों ने दबाव बनाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर चलते ही पुलिसकर्मी अपने को बचाते हुए भाग निकले। इसी बीच लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक निघासन की जिप्सी और पुलिस चौकी में आग लगा दी। चौकी में खड़े अन्य वाहनों को भी जला दिया। मृतक के पिता सूर्य प्रताप ने दोषी थाना चौकी इन्चार्ज ठखेरवा राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों के विरद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। क्षेत्र में हुई इस बड़ी घटना को देखते हुए यहां सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल माममे ही पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications