एएफएसपीए मामले में पीएम से मिले उमर ने की अलगाववादियों की शिकायत

इससे पहले मुख्यमंत्री ने रविवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री एके एंटनी और थलसेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह से भी मुलाकात कर राज्य के कुछ हिस्सों से एएफएसपीए जल्द हटाये जाने पर जोर दिया था। एंटनी के साथ बैठक के दौरान उमर ने कश्मीर और जम्मू के कम से कम दो-दो जिलों यानी कुल चार जिलों से एएफएसपीए हटाये जाने की बात रखी।
रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री को इस तरह के किसी भी कदम का सेना द्वारा विरोध किये जाने की बात से अवगत कराया। इस पर उमर ने जोर दिया कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन द्वारा किये वादे को पूरा करने और वर्ष भर शांति बनाये रखने का राज्य की जनता को ईनाम देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात बग दौरान उमर अबदुल्ला ने कहा था कि अलगाववादी नहीं चाहते हैं कि राज्य में सेना के विशेषाधिकारों को हटाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications