ईरान बना रहा जनसंहारक हथियार, गूगल ने जारी की सेटेलाइट तस्वीरें
बर्लिन।
संयुक्त राष्ट्र साल 2006 से अबतक ईरान के न्यूक्लियर स्थलों पर चार बार प्रतिबंध लगा चुका है। लेकिन इसके बावजूद ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदिनेजाद के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। उसने अपने कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के बदलाव से इनकार कर दिया है। और गूगल ने उन संदिग्ध स्थानों की तस्वीरे जारी की है, जहां ईरान इस तरह के जनसंहारक हथियार बनाने की दिशा में काम कर रहा है। id="toptextpromo">अभी
हाल ही में आई अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग (आईएईए) की रिपोर्ट में तेहरान के परमाणु हथियार बनाने पर काम करने की बात कही गई है। रिपोर्ट में मुख्य रूप से ईरान के दो शहरों का उल्लेख किया गया है। ईरान के संदिग्ध परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर जर्मन चांसलर एंजला मर्केल के तेवर बेहद कडे हो गए हैं और उन्होंने कहा है कि इस संबंध में पेश की गई संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट चिंता पैदा करने वाली है और जर्मनी ईरान को लेकर कडे नियम बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए तैयार है। अरक और नतांज शहरों की हालिया सेटेलाइट तस्वीरों की तुलना 2010 की तस्वीरों से की गई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग (आईएईए) ने कहा था कि इरान एक परमाणु बम के डिजाइन पर काम कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा ईरान पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्तावों में रूस और चीन बाधा डालते नजर आए हैं। ईरान भी स्पष्ट करता आया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम असैन्य इस्तेमाल के लिए है। और वहीं अमेरिका विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा था कि हम ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए अपने सहयोगी देशों से सलाह कर रहा है।











Click it and Unblock the Notifications