भारत चाहे तो कसाब को फांसी पर लटका दे: पाकिस्तान
मुंबई
आतंकी हमलों के आरोपी पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को उसके देश पाकिस्तान ने ही कहा है कि भारत को उसे फांसी दे देनी चाहिए। पाकिस्तान के आतंकरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने मालदीव में सार्क सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि कसाब एक आतंकवादी है और पाकिस्तान का उससे कोई रिश्ता नहीं है। भारत चाहे तो उसे फांसी की सजा दे सकता है। भारत पहले ही पाकिस्तान से कसाब पर अपनी स्थिति साफ करने की मांग करता रहा है। id="toptextpromo">गौरतलब
है कि पाकिस्तान की तरफ से यह बयान उस समय आया है जब भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी मालदीव में सार्क सम्मेलन के दौरान एक-दूसरे से मिले हैं। इस मुलाकात के बाद पाकिस्तान ने आतंकवाद के मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए मलिक ने कहा कि पाकिस्तान भी चाहता है कि कसाब जैसे आतंकियों को फांसी होनी चाहिए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भारत
में कसाब को पहले ही फांसी की सजा दी चुकी है। पाकिस्तान पहले कसाब के पाकिस्तानी नागरिक होने की बात से इंकार करता रहा था। बाद में भारत द्वारा दबाव बनाने पर पाकिस्तान ने यह बात कबूल की थी कि कसाब पाकिस्तान नागरिक है। जिसके बाद यह बात भी सामने आई थी कि मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रचने के पीछे भी पाकिस्तान का ही हाथ था।











Click it and Unblock the Notifications