अगर जीवन साथी कर रहा है डायटिंग, तो हो जाइए सावधान

husband hitting gym
आज के दौर में सुंदर दिखना और फिट रहना किसे अच्‍छा नहीं लगता। पर अगर आपका जीवन साथी अचानक ही अपनी फिटनेस बढ़ाने के लिए जिम की ओर का रुख कर ले, तो इससे आपको बहुत ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। हो सकता है की उसे कोई दूसरा या दूसरी पसंद आ गया हो, जिसको आकर्षित करने के लिए वह लगातार जिम जाने लगा हो।

आप मानेगें नहीं पर शोधकर्ताओं का दावा है कि यह आपके रिश्ते के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डेली मेल की खबर में कहा गया है कि जो लोग अचानक अपना वजन कम करने के लिए जिम का रुख कर लेते हैं, वे धीरे-धीरे अपने साथी को छोड़ने की योजना बना रहे होते हैं।

जर्मनी के शोधकर्ताओं का दावा है कि जो दंपति एक-दूसरे से खासे खुश रहते हैं, उन्हें अपना वजन बढ़ने की भी ज्यादा चिंता नहीं होती क्योंकि उन पर आकर्षक दिखने का दबाव कम होता है। मुख्य शोधकर्ता और यूनिवर्सिटी ऑफ हिडलबर्ग के प्रो. थॉमस क्लीन के हवाले से अखबार ने लिखा है, जब लोग एक नए साथी की तलाश में होते हैं, तो वे ज्यादा से ज्यादा पतले होने की कोशिश करते हैं । शोधकर्ताओं ने इस शोध के लिए 16 से 55 वर्ष की उम्र तक के लगभग 2,000 लोगों का अध्ययन किया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+