ढाल जैसी खोपड़ी वाले प्रागैतिहासिक घडि़याल का जीवाष्म मिला

कनाडा के रायल आंटारियो म्यूजियम ने एक संग्रहकर्ता से मोरक्को में मिले इस घडि़याल के जीवाष्म को हासिल किया। वैज्ञानिकों ने अब तक इसकी खोपड़ी का अध्ययन किया हैक और पता लगाया कि यह एक नये और विशाल प्रजाति से ताल्लुक रखते थे। वैज्ञानिकों ने ऐसी आशंका जताई है कि उसकी लम्बाई 100 फीट एंव वजन 1000 किग्रा से ऊपर रहा होगा।
अध्ययन को अंजाम देने वाले दल के अगुवा और यूनिवर्सिटी आफ मिसौरी के कैसी हालीडे ने बताया कि ऐसा लगता है कि इस जानवर के सिर का आकार दो मीटर का था। उन्होंने कहा कि इससे भी रोचक यह है कि उसकी खोपड़ी पर ढालनुमा आकृति थी। ये के्रटासियस काल के आखिर में यानी करीब 10 करोड़ साल पहले धरती पर वास करते थे।












Click it and Unblock the Notifications